चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने युन्नान के दो पूर्व वरिष्ठ तिब्बती अधिकारियों को जांच में ‘अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन’ का दोषी पाए जाने के बाद कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया। सीसीपी ने २३ फरवरी, २०२५ को इसकी घोषणा की। सामान्य तौर पर इन पूर्व अधिकारियों पर लगाए गए आरोप अस्पष्ट किस्म के है और आमतौर पर चीन हर आरोपी के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाता है। अनुशासन की जांच के लिए चीनी केंद्रीय आयोग और राष्ट्रीय पर्यवेक्षी आयोग ने कहा कि युन्नान में देचेन (दीकिंग) तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर के पूर्व गवर्नर क्यू जियानक्सिन और पूर्व उप-गवर्नर जंगचुप (जियांग चू) ने ‘पार्टी के राजनीतिक अनुशासन का गंभीर उल्लंघन किया’, ‘पार्टी के प्रति बेईमान और अविश्वासी’ थे, और अपने पद का दुरुपयोग कर ‘अवैध लाभ’ कमाया। पूर्व अधिकारियों द्वारा अपने बारे में दी गई जानकारियों से पता चलता है कि वे तिब्बती हैं। आयोग ने दोनों व्यक्तियों के लिए समान शब्दों का इस्तेमाल किया, जो दर्शाता है कि दोनों के बीच संबंध था। रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘प्रकृति गंभीर है और प्रभाव बुरा है’ और कहा कि, ‘उनके साथ गंभीरता से पेश आना चाहिए।’ उन दोनों को पार्टी और सरकारी कार्यालयों से निष्कासित कर दिया गया था। क्यू और जंगचुप के खिलाफ जांच २०२४ की शुरुआत में शुरू हुई, जब जंगचुप ने २९ फरवरी, २०२४ को भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। १९ मई २०२४ को बर्खास्त देचेन के कार्यकारी उप-गवर्नर जंगचुप (जियांग चू) और ०९ अप्रैल २०२४ को बर्खास्त देचेन के पूर्व गवर्नर क्यू जियानक्सिन को भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा उनके खिलाफ शुरू की गई जांच के बाद प्रिफेक्चर में उनके सरकारी पदों से बर्खास्त कर दिया गया था। चीनी अधिकारियों ने दोनों के खिलाफ और अधिक अभियोजन का संकेत दिया है क्योंकि आयोग का कहना है कि उनके ‘संदिग्ध आपराधिक मुद्दों’ को ‘कानून के अनुसार समीक्षा और अभियोजन के लिए’ प्रोक्यूरेटोरेट को भेज दिया गया है। २०२४ में देचेन के कई वरिष्ठ अधिकारियों की चीन की भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा जांच की गई थी। इस साल जनवरी में चीनी सरकारी मीडिया ने घोषणा की कि ग्यालथांग में जन्मे पूर्व गवर्नर देचेन चे द्रला (क्यू झाला) की जांच की जा रही है क्योंकि उन पर ‘अनुशासन और कानूनों के गंभीर उल्लंघन का संदेह है।’ उन्हें २०१७ में ल्हासा में तैनात किया गया था और बाद में तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर) सरकार के अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया था। वर्तमान तिब्बती क्षेत्रों में देचेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम प्रसिद्ध है। चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए १७ दिसंबर, २००१ को चीनी अधिकारियों ने १९३३ के जेम्स हिल्टन उपन्यास लॉस्ट होराइजन में शांगरी-ला की काल्पनिक भूमि के नाम पर प्रिफेक्चुर की राजधानी ग्यालथांग का नाम बदलकर शांगरी-ला सिटी (जियांगेलिला) कर दिया था।
सीसीपी से युन्नान के दो वरिष्ठ तिब्बती अधिकारी बर्खास्त
विशेष पोस्ट
संबंधित पोस्ट