tibet.net
धर्मशाला। सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग द्वारा नामित और १वीं निर्वासित तिब्बती संसद द्वारा अनुमोदित १६वें कशाग के तीन कलोनों को आज सुबह गंगचेन किइशोंग के सिक्योंग सभागार में आयोजित एक समारोह में आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग, 1७वीं तिब्बती संसद के सदस्य, न्याय आयुक्त, स्वायत्त निकायों के प्रमुख और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के विभिन्न विभागों के सचिव शामिल थे।
तिब्बती सर्वोच्च न्याय आयोग के मुख्य न्यायाधीश आयुक्त सोनम नोरबू डागपो ने नए कलोनों को पद की शपथ दिलाई। इनमें कलोन डोल्मा ग्यारी, कलोन थर्लम डोल्मा और कलोन नोरज़िन डोल्मा ने शपथ ली है।